दुबग्गा सम्मेलन में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया
ख़बर संक्षेप में
दुबग्गा के मेहता मैरिज लॉन में आयोजित कश्यप समाज के पांचवें सामाजिक एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन में मेधावी छात्रों को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। कार्यक्रम के तहत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।