
लखनऊ में भारतेन्दु मिश्र साहित्य सृजन पुरस्कार से डॉ. अमिता दुबे सम्मानित
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ के हजरतगंज में डॉ. भारतेन्दु मिश्र की 67वीं जयंती पर आयोजित समारोह में डॉ. अमिता दुबे को भारतेन्दु मिश्र साहित्य सृजन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनकी पुस्तक 'उर्जावान रचनाकार: भारतेन्दु मिश्र' का विमोचन किया गया। समारोह में पद्मश्री विद्याबिंदु सिंह उपस्थित थे और इसकी अध्यक्षता प्रो. हरिशंकर मिश्र ने की।