
नयापुरा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से नौ वर्षीय बालक की मौत
ख़बर संक्षेप में
नयापुरा गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल पर चारा लेकर घर लौट रहे नौ वर्षीय बालक गगन की मौत हो गई। घटना रविवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। गगन की मौत पर पूरे गांव में शोक की लहर है। गगन के पिता सत्यवीर दिल्ली में रहते हैं और राजमिस्त्री का काम करते हैं। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।