
मैनपुरी में एसपी के छठ पूजा में छठी मैया गीत गाती आराध्या साहा
ख़बर संक्षेप में
मैनपुरी में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की बेटी आराध्या साहा ने अपने पिता के मैनपुरी स्थित आवास पर छठ पूजा कार्यक्रम के दौरान छठ मैया का पारंपरिक गीत गाया। 'जोड़े-जोड़े फलवा सुरज देव...' गीत उन्होंने अपनी मां और सभी छठ भक्तों को समर्पित किया। पारंपरिक परिधान में उनके इस प्रस्तुति को मैनपुरी के लोगों ने खूब सराहा है।