
पश्चिमी विक्षोभ से यूपी में बारिश, ठंड और कोहरा
ख़बर संक्षेप में
पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और घना कोहरा छाया रहा, बरेली और कुशीनगर में विजिबिलिटी शून्य रही। सोमवार को ठंड का अलर्ट जारी किया गया है और तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने पश्चिमी विक्षोभ के मौसम पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया।