
सड़क सुरक्षा अभियान में सात भारी वाहनों पर जुर्माना
ख़बर संक्षेप में
तहसील क्षेत्र में सड़क सुरक्षा चेकिंग अभियान के दौरान सात भारी वाहनों पर 2.66 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह और एआरटीओ कहकशा खातून के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में घाटमपुर और सजेती थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की गई, जिससे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। विभागीय टीमें परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करती रहेंगी।