मेरठ: चित्रगुप्त परिवार मिलन-2026 में कायस्थ रत्न सम्मानित
ख़बर संक्षेप में
कायस्थ सभा मेरठ के वार्षिक उत्सव में डॉ. संजीव सक्सेना और डीआईजी कल्पना सक्सेना को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया। शास्त्री नगर स्थित श्री बलराम सरस्वती शिशु मंदिर में चित्रगुप्त परिवार मिलन-2026 का आयोजन किया गया। मंत्री उमेश सक्सेना ने सभा की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। 15 प्रतिभाओं को चित्रांश गौरव और पांच को पराक्षता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।