
मंत्री संदीप सिंह की शादी 26 नवंबर को दिल्ली में होगी
ख़बर संक्षेप में
मंत्री संदीप सिंह की शादी 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में होगी। समारोह में 200 मेहमान शामिल होंगे। 27 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 10 हजार मेहमानों के साथ एक बड़ा आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय भाजपा नेता, केंद्रीय मंत्री और तमाम हस्तियां शामिल होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तीन से, चार केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। दिसंबर में लखनऊ में तीसरे आयोजन की तैयारी है।