राजस्थान: देवगढ़ी में हिस्ट्रीशीटर वसीम खान की 1.25 करोड़ की संपत्ति जब्त
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान पुलिस ने ड्रग तस्करी के आरोपी हिस्ट्रीशीटर वसीम खान की देवगढ़ी गांव में 1.25 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। उसकी संपत्ति की वित्तीय जांच में ड्रग गैंग और नेटवर्क का खुलासा होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जब्त की गई संपत्ति में मकान, जमीन, क्रेटा कार और जॉन डीयर ट्रैक्टर शामिल हैं।