
चुनाव के दौरान दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग मतदाता की मौत
ख़बर संक्षेप में
नागौर में 74 वर्षीय गणपतराम भाकर अपने पोते-पोतियों के साथ मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान करने के बाद स्कूल परिसर में ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है।