
सरधाना चर्च में मदर मैरी का उत्सव संपन्न
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और आसपास के इलाकों से आए श्रद्धालुओं के बीच सरधाना के ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में मदर मैरी का उत्सव संपन्न हुआ। यहां विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने फादर मार्टिन रावत और फादर वैलेरियन पिंटो के धार्मिक संदेश के साथ भगवान ईसा और मदर मैरी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने शांति, सुख और कल्याण की कामना की।