
राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना
ख़बर संक्षेप में
मौसम विभाग ने चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी दी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 16 नवंबर से अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।