
कल से शुरू होगा सालुम्बर पंचायत समितियों में मतदान
ख़बर संक्षेप में
सालुम्बर की तीन पंचायत समितियों में सोमवार को सरपंच व वार्ड पंच का मतदान होगा। रविवार को नामांकन व प्रत्याहरण का कार्य संपन्न हो गया, जिससे गांवों में चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। मतपत्र मतदान की तैयारी पूरी होने पर प्रत्याशी चौपालों व गलियों में मतदाताओं को लुभा रहे हैं।