
कानपुर में भक्ति गीतों से मनाया गया श्री श्याम महोत्सव
ख़बर संक्षेप में
कानपुर में श्याम महोत्सव कार्यसमिति द्वारा आयोजित सातवां श्री श्याम महोत्सव भक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर मनाया गया। कल्याणपुर, आवास-विकास, कानपुर स्थित मनशा गैलेक्सी गेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन बाबा खाटू श्याम की ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में भक्ति संगीत से भावविभोर हुए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा।