
कानपुर के हैलेट अस्पताल को बदलेगा 183 करोड़ रुपये का ओपीडी कॉम्प्लेक्स
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित लाला लाजपत राय हैलेट अस्पताल में मौजूदा सिंगल फ्लोर ब्लॉक की जगह नौ मंजिला हाईटेक ओपीडी कॉम्प्लेक्स बनेगा। नए भवन में विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग फ्लोर होने से 15 जिलों के मरीजों को बेहतर इलाज और कम इंतजार का फायदा मिलेगा। 183.6 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट का मकसद पुराने भवन में बढ़ते मरीजों के बोझ और जगह की कमी को दूर करना है। आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन बनाने की तैयारी चल रही है।