
मुरादनगर, गाजियाबाद में खोखा रेस्टोरेंट में लगी आग
ख़बर संक्षेप में
गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित काइट कॉलेज के सामने खोखा रेस्टोरेंट और फूड हब में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के अन्य रेस्टोरेंट और मकान आग की चपेट में आने से बच गए। दमकल विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद होज पाइप और टेंडर से आग बुझाई।