
जोधपुर में बुजुर्ग महिला से डेढ़ लाख रुपए के गहने लूटे गए []:
ख़बर संक्षेप में
लूणी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तीन युवकों ने एक बुजुर्ग महिला से डेढ़ लाख रुपए से अधिक के गहने लूट लिए। बदमाश सिगरेट मांगने के बहाने दुकान में घुसे और बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उसके सोने के गहने छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।