
गोरखपुर में छठ महापर्व: आस्था से जगमगाए घाट, आज अस्त होते सूरज को चढ़ाएंगे भक्त अर्घ्य
ख़बर संक्षेप में
गोरखपुर में श्रद्धालुओं ने खरना के साथ 36 घंटे का जलव्रत रखकर छठ महापर्व की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार शाम को अस्त होते सूरज को अर्घ्य चढ़ाने के लिए घाटों में आस्था का माहौल बना हुआ है। चार दिन चलने वाला यह अनुष्ठान सोमवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य चढ़ाने के साथ समाप्त होगा।