फ्री वैश्य कंबल बैंक सर्विस २० नवम्बर से शुरू
ख़बर संक्षेप में
अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा शुरू की गयी वैश्य कंबल निधि बैंक सर्विस २० नवम्बर से खण्डेलवाल धर्मशाला में शुरू होगी। इस सर्विस के तहत जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों और कृषि उपज बाजार में किसानों को प्रति व्यक्ति २ कंबल दिए जायेंगे। कंबल प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को अपना मूल पहचान पत्र और मोबाइल नम्बर जमा करना होगा।