श्रीगंगानगर में आयकर विभाग के कमरे में आग लग गई।
ख़बर संक्षेप में
श्रीगंगानगर में शनिवार दोपहर आयकर विभाग के कार्यालय के एक कमरे में आग लग गई। एक कमरे से धुआं उठता देख आग का पता चला। मौके पर हरवीन सिंह, भाग सिंह, लोकेश कुमार, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, पुष्पा वर्मा आदि दमकलकर्मी पहुंचे। आग से कंप्यूटर, एसी, वायरिंग, प्रिंटर, मीटर, टाइपराइटर आदि उपकरण जल गए।