आज गंगा प्लाजा जिम सेंटर में भारोत्तोलन प्रतियोगिता
ख़बर संक्षेप में
आज से गंगा प्लाजा के जिम सेंटर में जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। जिला भारोत्तोलन संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कैडेट, यूथ, जूनियर और सीनियर श्रेणियों में लड़के, लड़कियां, पुरुष और महिला प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। विजेता राजस्थान राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेंगे।