
गुड़ावाड़ी में फर्जी वोटिंग के आरोप में जयपुर के दो युवक गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
गुड़ावाड़ी गांव के मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग करने के आरोप में जयपुर के दो युवक दीपक अग्रवाल और भव्य शेखावत को गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद भीड़ जमा हो गई, धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने ग्रामीणों को भगाकर युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।