
बरेली में प्रतिभा समारोह में शामिल होंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करने के लिए रविवार को बरेली जाएंगे। समारोह मनोहर भूषण इंटर कॉलेज मैदान में होगा, जिसका आयोजन एमएलसी बहराल लाल मौर्य के समन्वय में किया जाएगा। मौर्य लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से दोपहर 1:00 बजे स्टेट प्लेन से रवाना होंगे।