लखनऊ के आज के कार्यक्रम
ख़बर संक्षेप में
डालीगंज के जैन मंदिर में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा। मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सुबह 10:30 बजे युवाओं को टैबलेट वितरण का आयोजन है। विजयनगर पुलिस चौकी के पास दोपहर 1:00 बजे वीर शिरोमणि विरसा मुंडा जयंती समारोह होगा। उत्तराखंड महोत्सव में दोपहर 2:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे।