कटक में यूपी की महिला टीम ने राजस्थान को 47 रन से हराया
ख़बर संक्षेप में
कटक में अंडर-23 महिला टी20 ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने राजस्थान को 47 रनों से हराया। कानपुर की अर्चना देवी और सोनम यादव ने चार-चार विकेट लिए और राजस्थान 60 रन पर सिमट गई। यूपी की ओर से रौनक ने 27 रन बनाए और टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 107 रन बनाए।