जम्मू में सीयूएच टीम ने कश्मीर को 24 रन से हराया
ख़बर संक्षेप में
जम्मू के शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में 22वें अखिल भारतीय वाइस-चांसलर कप में सीयूएच की क्रिकेट टीम ने कश्मीर को 24 रन से हराया। कप्तान विनय अहलावत ने 78 रन बनाए और 16 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि मनोज बिष्ट ने 30 रन जोड़े। वाइस-चांसलर प्रो. टंकेश्वर कुमार ने टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया।