
अछलदा के पास रेलवे क्रॉसिंग पर युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
अछलदा में 13-बी रेलवे क्रॉसिंग के पास शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने के कारण राजधानी एक्सप्रेस को 10 मिनट तक रोका गया। जीआरपी के जवानों को शव को बाहर निकालते समय उसकी जेब में 125 रुपये मिले।