नोएडा जिम्नास्टिक ट्रायल के लिए पांच लड़कियों का चयन
ख़बर संक्षेप में
शनिवार को विजय स्पोर्ट्स अकादमी में हुए जिला स्तरीय जिम्नास्टिक ट्रायल में पांच लड़कियों को चुना गया। चयनित खिलाड़ियों में वान्या, आश्विका रैना, मायरा, अद्रिता और शिवेहा शामिल हैं, जो 16 नवंबर को होने वाले डिविजनल ट्रायल में हिस्सा लेंगी। राज्य स्तरीय सब जूनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 24 से 26 नवंबर तक होगी।