नोएडा: यूपी16 जीबी स्पेशल नंबरों के लिए सोमवार को खत्म हो रही है बोली
ख़बर संक्षेप में
नोएडा में वाहन मालिक यूपी16 जीबी सीरीज के स्पेशल नंबरों के लिए सोमवार तक बोली लगा सकते हैं। परिवहन विभाग ने पसंदीदा नंबरों के लिए ऑनलाइन नीलामी शुरू कर दी है। दोपहिया वाहनों के लिए एक हजार और चौपहिया वाहनों के लिए पांच हजार रुपये की फीस के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा।