निर्माणाधीन ला रेजीडेंसी सोसायटी के टावर के बेसमेंट में आग
ख़बर संक्षेप में
ग्रेनो वेस्ट स्थित निर्माणाधीन ला रेजीडेंसी सोसायटी के टावर के बेसमेंट में जलते हुए कचरे और प्लास्टिक पाइपों से आग लग गई। पूरे सोसायटी और आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार छा गया, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।