सुभारती विश्वविद्यालय में जाट समाज का महासम्मेलन
ख़बर संक्षेप में
अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा द्वारा सुभारती विश्वविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय जाट महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप में सुबह करीब 11 बजे पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।