
शहर में छठ महापर्व के लिए दो दिन यातायात का डायवर्जन
ख़बर संक्षेप में
छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने रामचंद्र शुक्ला तिराहा, आमहट पुल और निर्मली कुंड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। इस डायवर्जन से इन मार्गों पर 15 और 16 नवंबर को दो दिन यातायात प्रभावित रहेगा। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।