
चोरी के बाद बाबूपुरवा में युवक ने की आत्महत्या
ख़बर संक्षेप में
बाबूपुरवा में 25 वर्षीय अभिषेक ने सुसाइड नोट में चोरी की बात कबूल करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा अभिषेक नौगड़ा में कपड़े की दुकान पर काम करना छोड़ चुका था। उसके भाई सौरभ को उसका शव कमरे में मिला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।