
आगरा के शोभा नगर में ट्रक में लगी आग
ख़बर संक्षेप में
शनिवार शाम आगरा के एटमदौला के शोभा नगर में एक ट्रक में आग लग गई, जिससे आसपास के फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों में दहशत फैल गई। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मैकेनिक को बुलाने गया था, तभी आग लग गई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस अब इसकी वजह की जांच कर रही है।