
राजस्थान में मतदान कर लौटते समय बाइक के टायर में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत
ख़बर संक्षेप में
पंचायती राज चुनाव में मतदान कर लौटते समय एक विवाहित महिला का दुपट्टा बाइक के पिछले टायर में फंसने से मौत हो गई। यह घटना राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हुई, जहां दंपती एक साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। इस हादसे में बाइक का संतुलन बिगड़ने से पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिर गए। महिला की अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की, जबकि पति को चोटें आई हैं।