
कानपुर: नेहरू जयंती पर चार दिवसीय खेल आयोजन
ख़बर संक्षेप में
पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस पर कानपुर में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महाराजपुर में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण 18 नवंबर को किया जाएगा।