मेरठ की नव्या उत्तर प्रदेश अंडर-17 महिला क्रिकेट टीम के लिए चुनी गईं
ख़बर संक्षेप में
पंचवटी क्रिकेट अकादमी की महिला खिलाड़ी नव्या को जिला और मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश अंडर-17 महिला टीम में चुना गया है। उनके चयन से मेरठ की पंचवटी क्रिकेट अकादमी और प्रकाशा इंटर कॉलेज को पहचान मिली है। नव्या 15 नवंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।