
भीलवाड़ा में तीन लापता, दो नाबालिग भी
ख़बर संक्षेप में
भीलवाड़ा में दो नाबालिगों सहित तीन लोग लापता हैं। 14 साल की छात्रा 11 नवंबर को कोचिंग के लिए निकली थी, जो अभी तक नहीं लौटी है। 17 साल की लड़की और 23 साल की शादीशुदा महिला भी लापता हैं। पुलिस ने तीनों के मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।