
बाइक के पहिये में साड़ी का पल्लू फंसने से महिला की मौत
ख़बर संक्षेप में
60 वर्षीय गीता देवी की मृत्यु वंशी गांव के पास बाइक के पिछले पहिये में साड़ी का पल्ला फंसने से सिर के बल गिरने से हो गई। घटना तब हुई जब वह प्रदीप कुमार के साथ रजुआ मऊ गांव में शादी में जा रही थी। उनकी मौत से परिवार बेसहारा हो गया है और पुलिस जांच कर रही है।