
राजस्थान पंचायत चुनाव: 25 जिलों में अंतिम चरण का मतदान शुरू
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान पंचायत चुनाव का चौथा और अंतिम चरण शुरू हो गया है। 25 जिलों के ग्रामीण इलाकों में मतदान हो रहा है। चुनाव में जिला अध्यक्ष और प्रधान के पदों के लिए मतदान हो रहा है। स्थानीय विधायकों और पार्टी नेताओं की ताकत का इम्तिहान हो रहा है। 50 विधानसभा क्षेत्रों में से 29 सीटों पर फिलहाल भाजपा के विधायक हैं।