चित्तौड़गढ़ में साहित्य सखा का साहित्यिक संगोष्ठी संपन्न
ख़बर संक्षेप में
दिवकार नगर में साहित्य सखा चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित 'शब्द दीप साहित्यिक संगोष्ठी' संपन्न। कार्यक्रम की रूपरेखा अजय त्रिपाठी ने प्रस्तुत की। सरस्वती वंदना नंदकिशोर निर्झर ने की। डॉ. सत्यनारायण व्यास ने 'कविता और कवि' विषय पर बात की। इसके बाद कविता संगोष्ठी हुई जिसमें नामचीन साहित्यकारों ने अपनी कविताएँ सुनाईं। कार्यक्रम में कुछ लेखकों को सम्मानित किया गया।