
लखनऊ: आरोपियों के अवैध मकान ध्वस्त
ख़बर संक्षेप में
सादातगंज तिहरे हत्याकांड से जुड़े आरोपी के तीन अवैध मकानों को अवैध निर्माण के आरोप में एलडीए ने ध्वस्त कर दिया। मकानों का मलबा वहीं पड़ा है, केवल सड़क से संबंधित मलबा हटाया गया है। मकानों में मिला सामान सील कर दिया गया है और कोर्ट के आदेश पर ही छोड़ा जाएगा।