Har baat pe sawaal. Dekho kaun kya keh raha hai.

अलीगढ़ का जलवायु संवाद आज

स्रोत: Amar Ujala

ख़बर संक्षेप में

पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा नौरंगाबाद के एसजेडी स्कूल में सुबह 10 बजे जलवायु परिवर्तन संवाद का आयोजन किया जा रहा है। एएमयू की मुईनुद्दीन अहमद आर्ट गैलरी में सुबह 10 बजे तीन दिवसीय विरासत भवन प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। रोटरी क्लब ऑफ अलीगढ़ सेंट्रल द्वारा छेरत के अपर प्राइमरी स्कूल में बाल दिवस पर सुबह 9.30 बजे खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एएमयू के एकेटीसी सभागार में सुबह 11 बजे पारंपरिक औषधियों में भारत-उज्बेक योगदान पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा छर्रा अड्डा पुल के एसवी कॉलेज के खेल मैदान में शाम 7 बजे दीपोत्सव और डांडिया रास का आयोजन किया जा रहा है।

NEWXAndroid और iPhone पर मुफ़्त। NEWX में खोलें