आरुषि ने 50 मीटर की दौड़ में आराधना को हराया
ख़बर संक्षेप में
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कैंपियरगंज की आरुषि ने भोरोहिया की आराधना को 50 मीटर की दौड़ में हरा दिया। बक्शीपुर के जुबली इंटर कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में कई दौड़ में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। बाद में 100 मीटर की दौड़ में भोरोहिया की रूबी ने आरुषि को हरा दिया, जबकि 400 मीटर की दौड़ में आराधना ने जीत हासिल की।