
दिल्ली कोर्ट ने कहा नामांकित व्यक्ति बीमा राशि का हकदार नहीं
ख़बर संक्षेप में
दिल्ली की एक अदालत ने स्पष्ट किया कि बीमा पॉलिसी में नामांकित होने से बीमा राशि का पूरा हक नहीं मिलता है। साकेत कोर्ट ने फैसला सुनाया कि नामांकन के बावजूद अन्य कानूनी उत्तराधिकारियों के अधिकार बरकरार हैं। यह मामला दक्षिण दिल्ली के बेगमपुर का है, जहां सिलेंडर फटने से तरुण की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी पत्नी और मां के बीच बीमा के दावे को लेकर झड़प हुई थी।