
प्रतापगढ़ में महिला तस्करी की जांच के लिए एसटीएफ को हाई कोर्ट का आदेश
ख़बर संक्षेप में
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने दो युवतियों को शादी का झांसा देकर ले जाने के मामले में महिला तस्करी को लेकर चिंता जताई है। एसटीएफ दोनों मामलों की जांच करेगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट और अनुपालन हलफनामा 12 दिनों के भीतर देना होगा।