
पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में बारिश और ठंड
ख़बर संक्षेप में
पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के 10 जिलों में 14 और 15 नवंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 नवंबर तक तेज हवाओं के साथ तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ने का संकेत है। इसके बाद चार से पांच दिनों तक प्रदेश में शुष्कता रहने की संभावना है।