
पना देवी गर्ल्स कॉलेज में नशा मुक्ति भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने तीन स्थान हासिल किए
ख़बर संक्षेप में
विकासीत भारत युवा संसद संवाद के तहत आयोजित नशा मुक्ति भाषण प्रतियोगिता में पना देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने तीन स्थान हासिल किए। कोटपुतली स्थित महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान करने का संकल्प लिया। विजेता राज्य विधानसभा के अगले चरण की प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।