
हांसी की गुंजन ने जीता यूथ ओलम्पिक का स्वर्ण
ख़बर संक्षेप में
धना कलां गांव की गुंजन यादव ने फाइनल में अल्जीरियाई मुक्केबाज बौथिना बेनसालाह को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी जीत पर गांव में ढोल, झांझ और पटाखे बजाकर जश्न मनाया गया। गुंजन ने सेमीफाइनल में ब्रिटिश मुक्केबाज लिली बेसेट को भी 4-1 से हराया।