
लखनऊ जाने वाली ट्रेन पर बम लगाने की धमकी लिखकर युवक गिरफ्तार
ख़बर संक्षेप में
अयोध्या के 28 वर्षीय युवक ने वाराणसी-लखनऊ जाने वाली ट्रेन पर बम लगाने की धमकी और सांप्रदायिक संदेश लिखकर दहशत फैला दी। आरोपी मोहम्मद शारिक ने दावा किया कि उसने एक महिला को परेशान करने के लिए ऐसा किया, जिसके साथ उसका प्रेम संबंध था। उसे लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।